संदर्भ 

हाल ही में, स्पेसएक्स (SpaceX) ने अपने फॉल्कन-9 (Falcon 9) रॉकेट के मदद से विश्व के पहले निजी स्पेसवॉक पोलारिस डॉन मिशन (Polaris Dawn Mission) को लॉन्च किया।

पोलारिस डॉन मिशन 

  • पोलारिस डॉन मिशन को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 की मदद से फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
  • यह मिशन पाँच दिवसीय कक्षीय अभियान है, जिसमें चार आम नागरिकों का दल पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी (Spacewalk) कर रहे है।
  • स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में यात्रा करने वाले चालक दल का लक्ष्य आधी सदी से अधिक समय में किसी भी अन्य मानवयुक्त मिशन की तुलना में अंतरिक्ष में अधिक ऊँचाई तक उड़ान भरकर 1,400 किलोमीटर की अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचना है।

स्पेसएक्स

  • यह वर्ष 2002 में स्थापित एक अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी है।
  • यह पृथ्वी की कक्षा से अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च करने और वापस लाने वाली पहली निजी कंपनी होने के साथ-साथ चालक दल के अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने और इसे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के साथ डॉक करने वाली पहली कंपनी थी। 
  • इसके जरिए योजना का आशय उस समय तक अत्यधिक विकिरण और अंतरिक्ष में अवशिष्ट से भरी अधिकतम ऊँचाई (1400 किमी) पर 10 घंटे तक व्यतीत करना है, इससे पहले कि अंडाकार आकार की कक्षा आधी (लगभग 700 किमी) रह जाए। 
  • इसके माध्यम से चालक दल वैन एलेन विकिरण बेल्ट (Van Allen Radiation Belts) अंतरिक्ष में अत्यधिक रेडियोधर्मी तथा पृथ्वी के चारों तरफ मौजूद आंतरिक बैंड तक पहुँचेगा, जो लगभग 1,000 किमी की ऊँचाई से शुरू होता है।

यह मिशन पोलारिस कार्यक्रम के अंतर्गत की जाने वाले तीन परीक्षण एवं विकास मिशनों में से पहला मिशन है।

  • मिशन I: विश्व का पहला निजी अंतरिक्ष-चहलकदमी।
  • मिशन II: यह मिशन-I से प्राप्त जानकारियों पर आधारित होगा।
  • मिशन III: स्टारशिप पर पहली मानव अंतरिक्ष यात्रा विश्व की पहली पूर्णतः पुन: प्रयोज्य परिवहन प्रणाली है।

स्पेसवॉक के बारे में

  • अंतरिक्ष में चहलकदमी या “एक्स्ट्रा वेहिकुलर एक्टिविटी (EVA)” अंतरिक्ष में एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष यान के बाहर की गई गतिविधि की अवधि है।
  • अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के लिए, अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेससूट पहनना पड़ता है और अपने अंतरिक्ष यान से जुड़ने के लिए रस्सी जैसे सुरक्षा बंधनों का उपयोग करना पड़ता है। अंतरिक्ष यात्री SAFER (EVA बचाव के लिए सरलीकृत सहायता) भी पहन सकते हैं। इसमें अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में घूमने में मदद करने के लिए छोटे जेट थ्रस्टर्स होते हैं।
  • 18 मार्च, 1965 को पहली बार सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव द्वारा अंतरिक्ष में चहलकदमी की गई थी।

बिल्कुल नए सूट

ईवीए सूट मुख्य रूप से रूप से मनुष्य के शरीर को फिट करने के लिए डिज़ाइन किए गए व्यक्तिगत अंतरिक्ष यान हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के बाहर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा स्पेसवॉक के लिए उपयोग किए जाने वाले क्लासिक भारी सफेद स्पेससूट के विपरीत, स्पेसएक्स के ईवीए सूट में प्राथमिक जीवन समर्थन प्रणाली (PLSS) नहीं है।

प्राथमिक जीवन समर्थन प्रणाली (PLSS) एक बैकपैक जैसी प्रणाली है, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बाहर हार्डवेयर की मरम्मत या बदलने जैसे जटिल कार्य करते समय अंतरिक्ष में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति देती है।

प्राथमिक जीवन समर्थन प्रणाली के बजाय, पोलारिस डॉन चालक दल जीवन समर्थन के लिए अपने अंतरिक्ष यान से जुड़ी लंबी नली पर निर्भर करेगा।

मिशन का उद्देश्य

  • यह चालक दल अंतरिक्ष में स्टारलिंक लेजर-आधारित संचार का परीक्षण करने वाला पहला चालक दल होगा, जो चंद्रमा, मंगल और उससे आगे के मिशनों के लिए आवश्यक भविष्य की अंतरिक्ष संचार प्रणालियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
  • कक्षा में रहते हुए, चालक दल पृथ्वी पर मानव स्वास्थ्य तथा भविष्य में दीर्घकालिक अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान मानव स्वास्थ्य के बारे में हमारी समझ को समझने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान भी करेगा।

Also Read:

अरावली में देखा गया लम्बा कछुआ

Shares: