संदर्भ:

उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जहाँ परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के अनुसार कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा और गणित में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • इस स्तर पर पहली बार उत्तर प्रदेश के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर से बेहतर प्रदर्शन किया है।
  •  यह उपलब्धि 4 दिसंबर 2024 को आयोजित एक सर्वेक्षण से मिली है, जिसमें राज्य के सभी 75 जिलों ने भाग लिया।
  • इस वर्ष, उत्तर प्रदेश के कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा में 68 और गणित में 64 अंक प्राप्त किए, जो क्रमशः राष्ट्रीय औसत 64 और 60 से अधिक हैं।
  • कासगंज, शामली, औरैया, अम्बेडकरनगर और महोबा जैसे जिले इस प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
  • यह प्रदर्शन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश 2021 के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ था।
  • कक्षा 6 में, उत्तर प्रदेश के छात्रों ने भाषा में 55 और गणित में 45 अंक प्राप्त किए, जो राष्ट्रीय औसत 57 और 46 से थोड़ा कम है।
  • कक्षा 9 में, छात्रों ने विज्ञान में 38, गणित में 34, और सामाजिक विज्ञान में 37 अंक प्राप्त किए, जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 40, 37 और 40 है।
  • वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और शामली जैसे जिलों ने कक्षा 9 में मजबूत प्रदर्शन किया।
  • मूल्यांकन विधि:
    • कक्षा 3 के छात्रों का 90 मिनट का परीक्षण लिया गया जिसमें भाषा, गणित और ‘हमारे चारों ओर की दुनिया’ विषय शामिल थे।
    • कक्षा 6 और 9 के छात्रों का क्रमशः 90 और 120 मिनट के परीक्षण से मूल्यांकन किया गया, जिसमें भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल थे।

परख के बारे में

  • राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र- पारख (प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण) को NCERT में एक स्वतंत्र घटक इकाई के रूप में स्थापित किया गया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत छात्र मूल्यांकन से संबंधित मानदंड, मानक, दिशानिर्देश तय करना और संबंधित गतिविधियों को लागू करना है।
  • पारख के चार प्रमुख कार्य क्षेत्र हैं:
    • क्षमता विकास आधारित मूल्यांकन में सुधार
    • व्यापक स्तर पर उपलब्धि सर्वेक्षण
    • स्कूल बोर्डों की समता सुनिश्चित करना
    • आधारभूत, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों के लिए समग्र प्रगति कार्ड।
  • पारख ने आधारभूत, प्रारंभिक और मध्य स्तरों के लिए समग्र प्रगति कार्ड (HPC) विकसित कर लिए हैं और वर्तमान में माध्यमिक स्तर के लिए HPC विकसित करने पर काम कर रहा है ताकि क्षमता आधारित, समग्र मूल्यांकन को सशक्त बनाया जा सके।
Shares: