संदर्भ:

प्रकृति को होने वाले नुकसान से रोकने हेतु  नीतिगत कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 200 से अधिक निवेशक एकजुट हुए है।

अन्य संबंधित जानकारी  

  • 200 से अधिक निवेशकों के एक गठबंधन ने जैव विविधता के मुद्दों पर 60 कंपनियों के साथ मिलकर कार्य  करने की योजना का समर्थन किया है, जिसमें वन भूमि को होने वाले नुकसान और भूमि क्षरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ।
  • ‘द स्प्रिंग’ (The Spring) नामक यह पहल कोलंबिया में वैश्विक जैव विविधता वार्ता से पहले शुरू हुई  है, जो वर्ष वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा, 2022 के अनुरूप है।
    वार्ता से पहले शुरू हुई  ‘द स्प्रिंग’ (The Spring) नामक इस पहल में जमीनी स्तर पर कार्य करना, इससे संबंधित अन्य कार्रवाई को प्रोत्साहित करना और इनपुट एकत्र करना शामिल है।
  • आयोजक और उद्देश्य:   संयुक्त राष्ट्र समर्थित नेटवर्क, प्रिंसिपल्स फॉर रिस्पॉन्सिबल इन्वेस्टमेंट (PRI) के नेतृत्व में  स्प्रिंग पहल का उद्देश्य सुभेद्ध  वैश्विक बायोम पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली नीतियों को  प्रभावित  करना है।
  • शामिल कंपनियाँ: लक्षित कंपनियाँ (जैसे – लोरियल, टोयोटा, आदि), खाद्य और कृषि, खनन, मोटर वाहन, रसायन और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियाँ, नीतिगत भागीदारी में महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ प्रकृति के नुकसान के लिए महत्वपूर्ण जोखिम का सामना करती हैं।
  • लक्ष्य और प्रभाव: यह वार्त्ता कम्पनियों के पर्यावरणीय प्रभावों, जोखिम प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखलाओं और नीतिगत सहभागिताओं में सुधार लाने पर केंद्रित होंगी।
  • पर्यावरणीय अनिवार्यता: जलवायु स्थिरता, सतत विकास और दीर्घकालिक निवेश प्रदर्शन के लिए वनों के निम्नीकरण  और भूमि क्षरण को रोकने और उसमें बदलाव करने की तत्काल आवश्यकता है।

वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (Global Biodiversity Framework) 2022

  • वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा, 2022 को कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (GBF) के नाम से भी जाना जाता है। यह दिसंबर, 2022 में जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज की 15वीं बैठक (COP 15) में अपनाया गया एक ऐतिहासिक समझौता था।
  • इसका व्यापक विजन “वर्ष 2050 तक प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए रहना” है।
  • वर्ष 2050 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, रूपरेखा में वर्ष 2030 तक पूरे किये जाने वाले 23 विशिष्ट लक्ष्यों की रूपरेखा निर्धारित की गई है।

Also Read:

विश्व ड्रग दिवस 2024

Shares: