संदर्भ: 

हाल ही में, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर जीवन की संभावना का पता लगाने के लिए यूरोपा क्लिपर मिशन (Europa Clipper mission) को लॉन्च किया।

अन्य संबंधित जानकारी

  • यूरोपा क्लिपर को चंद्रमा की बर्फीली सतह और उसके नीचे मौजूद महासागर का अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यूरोपा क्लिपर प्रत्यक्ष तौर पर जीवन की खोज नहीं करेगा, बल्कि यह यूरोपा के वातावरण में जीवन की संभावना की तलाश  करेगा।
  • इस मिशन में 5.2 बिलियन डॉलर की लागत आई है, जो  बहुत बड़ा निवेश है। इस मिशन का लक्ष्य पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य ग्रहों  पर जीवन की संभावना को समझना है। 

यूरोपा क्लिपर मिशन के बारे में

  • यूरोपा क्लिपर मिशन सूक्ष्मजीवों की खोज नहीं करेगा, फिर भी इसके निष्कर्ष जीवन का पता लगाने वाले के मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
  • यह मिशन नासा द्वारा ग्रहों के अन्वेषण हेतु निर्मित सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है, जिसमें  अधिक दूरी को तय करने हेतु आवश्यक ऊर्जा  पूर्ति के लिए बड़े-बड़े सौर पैनल लगे हैं
  • यह अंतरिक्ष यान लगभग एक कैम्पर वैन के आकार का है। इस यान में यूरोपा के बर्फीले आवरण का विश्लेषण करने तथा इसकी सतह का मानचित्र तैयार करने में  रडार और कैमरे सहित नौ वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं। 

मिशन समय-सीमा और यात्रा

  • यूरोपा क्लिपर को बृहस्पति तक पहुँचने के लिए 1.8 बिलियन मील (3 बिलियन किमी) की यात्रा करनी है, जिसमें इसे साढ़े पाँच वर्ष का समय लगेगा । यह मिशन अपने यात्रा के क्रम में मंगल और पृथ्वी के कई चक्कर लगाएगा।
  • इसके वर्ष 2030 तक निर्धारित कक्षा में पहुँचने तथा वर्ष 2031 में इसका वैज्ञानिक संचालन शुरू होने की संभावना है।  
  • यह मिशन वर्ष 2034 में बृहस्पति और सौरमंडल के सबसे बड़े चंद्रमा गैनीमीड पर योजनाबद्ध तरीके से टकराने  के साथ समाप्त होगा।

यूरोपा द्वारा भविष्य का अन्वेषण    

  • यूरोपा क्लिपर मिशन बृहस्पति के चंद्रमाओं के अन्वेषण के क्रम में नासा के व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है। यह  वर्ष 2016 से बृहस्पति की परिक्रमा कर रहे नासा के जूनो और अप्रैल, 2023 में लॉन्च किए गए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के ज्यूपिटर आईसी मून्स एक्सप्लोरर (JUICE) जैसे अन्य मिशनों का पूरक है।
  • यूरोपा क्लिपर JUICE से पहले बृहस्पति की कक्षा में पहुँचने वाला है, जिसके कारण बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं के अन्वेषण पर केंद्रित तीन मिशनों में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।
  • यह मिशन अपनी उन्नत क्षमताओं और रणनीतिक लक्ष्यों के साथ, यूरोपा क्लिपर हमारे सौर मंडल के सबसे रहस्यमयी खगोलीय पिंडों में से एक के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

Also Read:

Shares: