संदर्भ:

हाल ही में, जापान ने जाली नोट की समस्या से निपटने के लिए 3D होलोग्राम तकनीक से लैस नए बैंक नोट (येन) जारी किये हैं।

अन्य संबंधित जानकारी

जापान की सरकार ने दो दशकों में पहली बार नए बैंक नोट जारी किये हैं, जो जाली नोटों की समस्या का समाधान करने हेतु 3D होलोग्राम तकनीक से लैस हैं। ये अत्याधुनिक जालसाजी-रोधी बैंक नोट 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन मूल्यवर्ग में हैं। 

  • ये नये नोट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत करने के साथ-साथ वृद्ध व्यक्तियों के लिए पढ़ने में आसान हैं।

डिजाइन और प्रस्तुतिकरण: जापान की सरकार ने इस बात को रेखांकित करते हुए कहा है इन नोटों पर चित्रित लोग जापानी पूँजीवाद, महिला समानता और वैज्ञानिक नवाचार के प्रतीक हैं।

  • 10,000 येन के नोट पर ईइची शिबुसावा (Eiichi Shibusawa) की तस्वीर है, जिन्हें ‘जापानी पूँजीवाद का जनक’ कहा जाता है।
  • 5,000 येन के नोट पर उमेको त्सुडा (Umeko Tsuda) की तस्वीर है, जो एक अग्रणी ‘नारीवादी और शिक्षिका’ थीं, और
  • 1,000 येन के नोट पर शिबासाबुरो कितासातो (Shibasaburo Kitasato) की तस्वीर है, जो एक ‘चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी (बैक्टीरियोलॉजिस्ट)’ थे, जिन्होंने टिटनेस और ब्यूबोनिक प्लेग के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इन नोटों के पीछे क्रमशः टोक्यो स्टेशन, विस्टेरिया पुष्प, तथा उकियो-ई कलाकार कात्सुशिका होकुसाई का माउंट फ़ूजी को दर्शाया गया है।

आर्थिक संदर्भ: नकदी रहित लेनदेन की ओर वैश्विक रुझान के बावजूद, सुरक्षित भुगतान के लिए जापान में नगद लेनेदेन बेहद अहम है।

  • नए बैंक नोट जापान की आर्थिक विरासत, वैज्ञानिक प्रगति और समानता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

3-डी होलोग्राफिक तकनीक (3-D Holographic Technology) 

  • यह एक क्रांतिकारी फोटोग्राफी तकनीक है।
  • यह मानव आँखों को दिखाई देने वाले प्रकाश या लेजर किरणों का उपयोग करके किसी वस्तु का 3D आकृति बनाता है।
  • पारंपरिक फोटोग्राफी (2D) के विपरीत, इस होलोग्राम के 3D ऑब्जेक्ट को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे, कैमरे या उपकरण के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती है।
  • होलोग्राफिक डिस्प्ले एक प्रामाणिक वस्तु का भ्रम पैदा करते हैं, जो उपयोगकर्त्ता के चारों ओर घूमने पर हवा में घूम सकती है और तैर सकती है। उपयोगकर्ता इन होलोग्राम को सभी तरफ से देख सकते हैं।
  • 3D होलोग्राम का सबसे आकर्षक पहलू यह है कि यह वास्तविक लगने वाली वस्तुओं या एनिमेशन को हवा में तैरता हुआ या किसी निकटवर्ती सतह पर खड़ा हुआ दिखाने में सक्षम है।
  • सर्वप्रथम वर्ष 1893 में जूल्स वर्ने (Jules Verne) द्वारा होलोग्राम की अवधारणा का प्रस्ताव दिया था।
  • अनुप्रयोग: 3D होलोग्राफिक तकनीक के संभावित अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला है। मनोरंजन, शिक्षा, चिकित्सा और यहाँ तक कि विनिर्माण में भी इसके उपयोग की संभावनाएँ तलाशी जा रही है।

Also Read:

सिएरा लियोन ने बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया

Shares: