संदर्भ  

अर्जेंटीना के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने एक नए मध्यम आकार के तृणभक्षी डायनासोर की खोज की है, जो लगभग 90 मिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में था।   

चाकिसॉरस नेकुल के बारे में

नाम :

  • इसका नाम चाकिसॉरस नेकुल  है।
  • इस डायनासोर का नाम चाकी (Chaki) से लिया गया है, जो स्थानीय तेहुएलचे लोगों (Tehuelche people) की एओनीकेन भाषा (पैटागोनिया क्षेत्र में) का एक शब्द है, जिसका अर्थ “पुराना गुआनाको” है, जो इस क्षेत्र में पाए जाने वाले मध्यम आकार के शाकाहारी स्तनपायी को संदर्भित करता है।
  • स्थानीय मापुचे लोगों की मैपुदुंगुन भाषा (अर्जेंटीना और चिली में) में नेकुल का अर्थ “तेज” या “फुर्तीला” है।

विशेषताएँ:

  • यह एक द्विपाद (चलने के लिए केवल दो पैरों का उपयोग करने वाला) शाकाहारी प्राणी था, जिसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में एक पूंछ और बेहद मजबूत शरीर के पिछले अंग शामिल थे, जो अन्य डायनासोरों के विपरीत थे।
  • यह डायनासोर एक अच्छा तेज़ धावक था, जिसकी उसे ज़रूरत थी, क्योंकि वह बड़ी संख्या में हिंसक जानवरों के बीच रहता था, और उसका एकमात्र बचाव उनसे तेज़ दौड़ना था।

भौगोलिक स्थिति   

  • यह अर्जेंटीना के दक्षिणी प्रांत रियो नीग्रो में प्यूब्लो ब्लैंको नेचुरल रिजर्व में पाया गया था।
  • यह क्षेत्र जीवाश्मों से समृद्ध है, जहाँ डायनासोर की अन्य प्रजातियों के साथ-साथ कई स्तनधारी, कछुएँ और मछलियाँ भी पाई गई हैं।

आकार 

  • सबसे बड़ा चाकिसॉरस का आकार 2.5 से 3 मीटर लंबा और 70 सेंटीमीटर ऊँचा (8 से 10 फीट लंबा और 27 इंच ऊँचा) था।

 डायनासोर लगभग 90 मिलियन वर्ष पहले अंतिम क्रीटेशियस काल में वर्तमान पेटागोनिया में रहते थे।

  • अंतिम क्रीटेशियस काल 100.5 मिलियन वर्ष पूर्व से 66 मिलियन वर्ष पूर्व तक की अवधि है।

खोज

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी के सहयोग से अर्जेंटीना के जीवाश्म विज्ञानियों की एक टीम ने वर्ष 2018 में इसकी खोज की थी, लेकिन हाल ही में क्रेटेशियस रिसर्च पत्रिका में अपनी खोज का खुलासा किया।

जीवाश्म विज्ञानी: ये ऐसे वैज्ञानिक होते है, जो जीवाश्म के रिकॉर्ड के माध्यम से पृथ्वी पर जीवन के इतिहास का अध्ययन करते है।

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी: यह वर्ष 1888 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो हमारे ग्रह की खोज और सुरक्षा तथा “इससे संबंधित जानकारी की वृद्धि और प्रसार” के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read :

Shares: