संदर्भ:
हाल ही में, कच्छ जिले के लखपत तहसील के गुनेरी गाँव को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। यह एक प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल है।
अन्य संबंधित जानकारी :
![](https://kgs.nyc3.digitaloceanspaces.com/uploads/bvbqi72cspjnHloqgXrFd21ZptB4qkREncZyp64V.png)
- गुजरात जैव विविधता बोर्ड ने कच्छ जिले के लखपत तालुका में 32.78 हेक्टेयर “गुनेरी के अंतर्देशीय मैंग्रोव” क्षेत्र को गुजरात के पहले जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) के रूप में अधिसूचित किया है।
- यह कच्छ के महान रण, कोरी क्रीक और अरब सागर से क्रमशः केवल 1.75 किमी, 4 किमी और 45 किमी की दूरी पर स्थित है।
- इसे गुनेरी अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह 20 प्रवासी और 25 स्थानीय प्रवासी पक्षी प्रजातियों का पर्यावास स्थल हैं।
- यहाँ पाई जाने वाली मैंग्रोव प्रजाति “एविसेनिया मरीना” है।
- गुजरात जैव विविधता बोर्ड ने जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37 और गुजरात सरकार के गुजरात जैविक विविधता नियम 2010 के तहत BHS को अधिसूचित किया।
जैव विविधता विरासत स्थल (BHS)
BHS स्पष्ट रूप से परिभाषित क्षेत्र हैं, जो अद्वितीय पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र है। यह स्थलीय, तटीय और अंतर्देशीय जल और समुद्री स्थल हैं, जिनमें समृद्ध जैव विविधता के साथ-साथ निम्नलिखित में से कोई एक या एक से अधिक घटक शामिल हैं:
- जंगली और पालतू प्रजातियों या अंतर-विशिष्ट श्रेणियों की समृद्धि
- उच्च स्थानिकता
- दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों, कीस्टोन प्रजातियों, तथा विकासात्मक महत्व की प्रजातियों की उपस्थिति।
- जीवाश्मी संस्तरों (fossil beds) द्वारा दर्शाए गए जैविक घटकों की विगत श्रेष्ठता।
- सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, नैतिक या सौंदर्य महत्व वाले क्षेत्र।
- औषधीय पौधे के संरक्षित क्षेत्र।
BHS की पहचान और घोषणा: राज्य जैवविविधता बोर्ड (SBB) BHS की घोषणा के लिए सुझाव आमंत्रित कर सकते हैं या समुदायों से पहले से आ रहे सुझावों पर विचार कर सकते हैं।
- जैव विविधता प्रबंधन समितियों (BMCs) और अन्य प्रासंगिक सामुदायिक संस्थाओं, जिनमें ग्राम सभाएँ, पंचायतें, शहरी वार्ड, वन संरक्षण समितियाँ और जनजातीय परिषदें शामिल हैं, के माध्यम से।
बजट: एक बार जब राज्य सरकार द्वारा BHS को अधिसूचित कर दिया जाता है, तब राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) राज्य जैवविविधता बोर्ड (SBB) के माध्यम से बीज राशि के रूप में पर्याप्त वित्तपोषण सहायता आवंटित करके BHS की प्रारंभिक स्थापना को वित्तीय रूप से समर्थन दे सकता है।
- इसके साथ ही, BHS की वित्तीय आवश्यकता को स्थानीय निकाय के वार्षिक बजट में शामिल किया जा सकता है।
जैव विविधता विरासत स्थल (BHS)
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अनुसार, जनवरी, 2025 तक भारत में कुल 48 BHS (इसमें यह भी शामिल है) हैं।
- कर्नाटक के बेंगलुरु में नल्लूर इमली ग्रोव (Nallur Tamarind Grove) को वर्ष 2007 में भारत का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया था।
- भारत में BHS की संख्या सबसे अधिक पश्चिम बंगाल (10) में है।
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA)
- वर्ष 2003 में, केंद्र सरकार द्वारा भारत के जैव विविधता अधिनियम (2002) को लागू करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।
- NBA एक सांविधिक निकाय है, जो संरक्षण, जैविक संसाधनों के सतत उपयोग और इसके लाभों के निष्पक्ष न्यायसंगत बँटवारे संबंधी मुद्दों पर भारत सरकार के लिए सुविधाजनक, विनियामक और सलाहकार के रूप में कार्य करता है।
- NBA का मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में है।
- NBA राज्य सरकार को धारा 37 की उप-धारा (1) के तहत विरासत स्थलों के रूप में अधिसूचित किए जाने वाले जैव विविधता महत्व के क्षेत्रों के चयन और ऐसे विरासत स्थलों के प्रबंधन संबंधी उपायों के बारे में सलाह देता है।