संदर्भ:

कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग की कार्यकारी समिति का 86वां सत्र रोम में आयोजित किया जा रहा है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • भौगोलिक आधार (एशिया) पर निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत, कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (Codex Alimentarius Commission-CAC) की कार्यकारी समिति (CCEXEC) के 86वें सत्र में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
  • भारतीय खाद्य संरक्षा एवं सम्पूर्णता अभियानमानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 1 से 5 जुलाई, 2024 तक इटली के रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में आयोजित किये जा रहे  सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सत्र में भारत का एजेंडा 

  • भारत ने इलायची, हल्दी और वेनिला जैसे विभिन्न मसालों के लिए मानकों के विकास को आगे बढ़ाने का समर्थन किया। इस पहल से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
  • इसके अतिरिक्त, भारत ने शिगा टॉक्सिन-उत्पादक एस्चेरिचिया कोली (STEC) के नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देशों की प्रगति का समर्थन किया तथा खाद्य उत्पादन और प्रसंस्करण में जल के सुरक्षित उपयोग और पुनः उपयोग पर बल  दिया।
    शिगा टॉक्सिन-उत्पादक एस्चेरिचिया कोली हानिकारक पदार्थ (विषाक्त पदार्थ) बना सकता है जो मनुष्यों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। 
  • भारत ने खाद्य पैकेजिंग में पुनर्नवीनीकृत(रिसाइकलिंग) सामग्रियों के लिए खाद्य सुरक्षा पर कोडेक्स मार्गदर्शन के विकास में सहायता की, जिसमें जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और  वहनीयता पर ध्यान दिया गया।

कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानक निकाय है जिसकी स्थापना मई 1963 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।
  • वर्तमान में कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग में 189 कोडेक्स सदस्य हैं, जिनमें 188 सदस्य देश और 1 सदस्य संगठन (यूरोपीय संघ) शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा खाद्य व्यापार में निष्पक्ष व्यवहार को बढ़ावा देना है।
  • कोडेक्स एलीमेंटेरियस एक अंतर्राष्ट्रीय खाद्य मानक, दिशानिर्देश और अभ्यास संहिता है जो अंतर्राष्ट्रीय खाद्य व्यापार की सुरक्षा, गुणवत्ता और निष्पक्षता में योगदान देता है।
  • भारत वर्ष 1964 में इस आयोग में शामिल हुआ।
  • अपनी स्थापना के बाद से, कोडेक्स प्रणाली उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए खुले, पारदर्शी और समावेशी तरीके से विकसित हुई है।

कोडेक्स कार्यकारी समिति

  • इसमें अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक और कोडेक्स के विभिन्न भौगोलिक समूहों के  सात निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
  • यह आयोग के कार्य के सामान्य अभिविन्यास, रणनीतिक योजना और कार्यक्रमों के संदर्भ  में आयोग को प्रस्ताव दे सकता है।

Also Read:

सम्पूर्णता अभियान

Shares: