
अन्य संबंधित जानकारी
- किसान सोमवार से शुक्रवार तक, प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे के बीच 0522-2317003 पर कॉल करके कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस हेल्पलाइन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े अथवा यहाँ-वहाँ भटकना न पड़े।
- किसान केवल अपने मोबाइल फोन से कॉल करके विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले अनुदानों, योजनाओं, सोलर पंपों और अन्य कार्यक्रमों के विषय में समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- डिजिटल कृषि सर्वेक्षण और किसान रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी कॉल पर उपलब्ध होगी।
- इसके अतिरिक्त, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से संबंधित सूचनाएं भी प्राप्त की जा सकेंगी।
- किसान कृषि निवेशों, लाभकारी योजनाओं, नवीन कृषि यंत्रों, अनुसंधान और प्रयोगों के विषय में जानकारी प्राप्त करके अपने कृषि उत्पादन और लाभ में वृद्धि कर सकते हैं।
