संदर्भ:

भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट ने कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मोटरसाइकिल अभियान (Motorcycle Expedition) निकाला।

अन्य संबंधित जानकारी

  • इसका नाम ‘D5 मोटरसाइकिल अभियान रखा गया है, क्योंकि यह धनुषखोड़ी, दिनजन, द्वारका, दिल्ली और द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक जैसे स्थानों को कवर करेगी।

इस अभियान दल में कई टीमें तथा कई मार्ग होंगे:

  • यह अभियान तमिलनाडु के धनुषखोड़ी से शुरू किया।
  • अन्य दो टीमों ने असम के दिनजन (Dinjan) और पश्चिम में गुजरात के द्वारका से अपना अभियान शुरू किया।

ये टीमें लगभग 28 दिनों में द्रास में अपने अभियान का समापन करेंगी।

कारगिल युद्ध के बारे में

  • कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई, 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल जिले और नियंत्रण रेखा (LOC) पर लड़ा गया था। 
  • यह युद्ध वर्ष 1999 में हुए लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तानी सेना ने “ऑपरेशन बद्र” के तहत कश्मीरी आतंकवादियों के वेश में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास के भारतीय हिस्से में घुसपैठ करके भारतीय सेना की सर्दियों के दौरान खाली पड़े चौकियों पर कब्जा कर लिया।
  • इसका उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच सम्पर्क को काटना, सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना के जवानों को अलग-थलग करना तथा भारत को कश्मीर विवाद के समाधान के लिए बातचीत करने पर मजबूर करना था।
  • कारगिल युद्ध के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इसके लिए भारतीय सेना ने “ऑपरेशन विजय” अभियान चलाकर टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर पुनः अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।
  • ऑपरेशन विजय के दौरान कुल 674 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और उनकी वीरता के लिए उन्हें 4 परमवीर चक्र, 10 महावीर चक्र और 70 वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
  • इस युद्ध में भारत के विजय के स्मरण में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
  • भारतीय सेना ने वर्ष 2000 में टोलोलिंग हिल यानी चोटी (Tololing Hill) की तलहटी पर द्रास में ‘कारगिल युद्ध स्मारक’ का निर्माण किया था। बाद में, वर्ष 2014 में इसका जीर्णोद्धार किया गया।

Also Read:

वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट

Shares: