संदर्भ 

हाल ही में, कतर अमेरिकी वीज़ा छूट कार्यक्रम (VWP) में शामिल होने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • अमेरिकी विदेश विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कतर को इस कार्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की।
  • दोनों विभाग ने सख्त सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दोहा की सराहना करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को रेखांकित किया।
  • ब्रुनेई के बाद, खाड़ी देश कतर अमेरिकी वीज़ा छूट कार्यक्रम में शामिल होने वाला दूसरा मुस्लिम बहुल देश बन गया है।
  • कतर वीजा छूट कार्यक्रम में शामिल होने वाला 42वाँ देश बना है, इस कार्यक्रम में समय-समय पर देशों को शामिल किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम में क्रोएशिया वर्ष 2021 में तथा इज़राइल को वर्ष 2023 में शामिल हुआ।
  • कतर की कुल आबादी 3 मिलियन से अधिक होने के बावजूद, वैध पासपोर्ट धारक केवल 320,000 कतर के नागरिक ही इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं।
  • 1 अक्टूबर से अमेरिक के नागरिक भी बिना वीज़ा के 90 दिनों तक कतर की यात्रा कर सकेंगे।

अमेरिकी वीज़ा छूट कार्यक्रम के बारे में

  • उद्देश्य: यह कार्यक्रम विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य देशों के नागरिकों को 90 दिनों तक बिना वीज़ा के व्यापार या पर्यटन के लिए अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
  • पात्रता आवश्यकताएँ: इसके लिए देशों को कम वीज़ा अस्वीकृति दर और वीज़ा ओवरस्टे की कम दर की जानकारी देनी होगी और अमेरिकी यात्रियों के लिए पारस्परिक व्यवहार प्रदान करना होगा।
  • योग्य यात्रियों को अभी भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल ऑथराइजेशन (ESTA) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक अनुमोदन प्राप्त करना होगा। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार की आवश्यकता नहीं होती है।
  • सुरक्षा मानदंड: अमेरिका शामिल देशों से आतंकवाद निरोध, कानून प्रवर्तन, आव्रजन प्रवर्तन, दस्तावेज़ सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में कड़े मानकों को पूरा करने की अपेक्षा करता है। 

अमेरिका और कतर के बीच सहयोग वाले क्षेत्र 

  • सामरिक साझेदारी: कतर को संयुक्त राज्य अमेरिका के एक असाधारण साझेदार के रूप में मान्यता दी गई है, तथा हाल के वर्षों में उसके साथ सामरिक संबंध को भी बढ़ाया जा रहा हैं।
  • कूटनीतिक भूमिका: खाड़ी देश ‘कतर’ ने गाजा में युद्ध विराम समझौते और बंधकों की रिहाई के लिए हमास और इजरायल के अधिकारियों के बीच वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग: कतर अफगानिस्तान से अमेरिका के वापसी के दौरान एक महत्वपूर्ण अमेरिकी साझेदार बना तथा इसने मानवाधिकार के मुद्दों पर तालिबान पर दबाव बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

Also Read:

Shares: