अन्य संबंधित जानकारी

  • उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और कुछ विशिष्ट सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है। उनके साथ ‘इन्वेस्ट यूपी’ के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

मुख्य बिंदु:

  • भागीदारी के उद्देश्य:  उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना, विशेष रूप से वैश्विक क्षमता केंद्र (GCCs) के संदर्भ में।
  • WEF 2026 में भागीदारी यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 और उसके बाद निवेश को सुगम बनाने के लिए किए गए उपायों पर आधारित है।

विश्व आर्थिक मंच 2026 में उत्तर प्रदेश की भागीदारी का प्रमुख लक्ष्य निम्नलिखित की प्राप्ति है:

  • IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और MSMEs जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित करते हुए राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करना।
  • पारदर्शी शासन, समयबद्ध परियोजना कार्यान्वयन और नीतिगत स्थिरता के महत्त्व पर जोर देकर निवेशकों के विश्वास को सुदृढ़ करना।
  • ग्लोबल ब्रांडिंग और उत्तर प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय छवि एक सुधार-उन्मुख और निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करना।
  • वैश्विक निवेशकों और राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय बैठकों और उच्च-स्तरीय संवादों को सुगम बनाकर निवेशक के साथ सहयोग को बढ़ाना।
Shares: