संदर्भ: हालही में, राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने राज्य की निर्यात पहल को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में व्यापार बोर्ड की बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
यह बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) ने स्थानीय निर्माताओं और कारीगरों को काफी बढ़ावा दिया, जिन्हें वर्ष 2027 तक अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से अग्रिम ऑर्डर प्राप्त हुए।
पहला UPITS 2023 में और तीसरा 2025 में आयोजित किया गया था।
भविष्य के विकास को गति देने के लिए, राज्य ने अपनी उत्तर प्रदेश निर्यात नीति 2025-30 को लागू किया है, जो भारत के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से सुधारों और प्रोत्साहनों का एक व्यापक सेट है।
उत्तर प्रदेश में निर्यात की स्थिति
राज्य रैंकिंग: FIEO (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन) के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024-25 में भारत के कुल निर्यात अर्थात् ₹37.02 लाख करोड़ में ₹1.86 लाख करोड़ का योगदान दिया, जो शीर्ष निर्यातक राज्यों में पांचवें स्थान पर रहा।
उत्तर प्रदेश में निर्यात वृद्धि: उत्तर प्रदेश का निर्यात वर्ष 2018 में ₹84,000 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में ₹1.86 लाख करोड़ हो गया है।