संदर्भ:

“क्लाइमेट इन द क्रॉसहेयर” रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में नाटो के सैन्य व्यय से कतर और कोलंबिया की तुलना में अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन हुआ।

अन्य संबंधित जानकारी

  • यह रिपोर्ट नाटो की 75वीं वर्षगांठ के दौरान वाशिंगटन डीसी में जारी किया गया।
  • ट्रांसनेशनल इंस्टीट्यूट और टिपिंग प्वाइंट नॉर्थ-साउथ जैसे संगठनों की रिपोर्ट में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI’s 2024 डेटा) के आंकड़ों का उपयोग करके सैन्य खर्च के पर्यावरणीय प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। 

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

  • ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन: वर्ष 2023 में नाटो के सैन्य खर्च के परिणामस्वरूप लगभग 233 मिलियन मीट्रिक टन कार्बनडाइऑक्साइड समतुल्य (tCO2e), ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन हुआ। यह मात्रा कोलंबिया और कतर सहित कई देशों के वार्षिक उत्सर्जन से अधिक है।
  • व्यय वृद्धि का प्रभाव: वर्ष 2023 में सैन्य व्यय में अतिरिक्त 126 बिलियन डॉलर से 31 मिलियन मीट्रिक टन कार्बनडाइऑक्साइड समतुल्य (tCO2e) जुड़ने का अनुमान है, जो लगभग 6.7 मिलियन औसत अमेरिकी कारों के वार्षिक उत्सर्जन के समान है।
  • जलवायु लक्ष्यों के साथ विरोधाभास: वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के तहत वर्ष 2030 तक उत्सर्जन में 43% की कमी लाने की जरूरत है, इसके बावजूद नाटो ने वर्ष 2023 में अपने सैन्य उत्सर्जन में लगभग 15% की वृद्धि कर दी है, जो इन लक्ष्यों के साथ विरोधाभासी है।
  • वित्तीय और जलवायु निहितार्थ: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुमान के अनुसार, नाटो के बढ़े हुए सैन्य खर्च से न्यूनतम जलवायु वित्तपोषण की आवश्यकताओं को कई गुना अधिक पूरा किया जा सकेगा तथा सम्भवतः इससे निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए जलवायु अनुकूलन लागत को सात वर्षों तक पूरा किया जा सकेगा।

नाटो (NATO)

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 32 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी राजनीतिक और सैन्य गठबंधन है।
  • इसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी, इस संगठन ने वर्ष 1949 में वाशिंगटन, डी.सी. में हस्ताक्षरित उत्तरी अटलांटिक संधि (वाशिंगटन संधि) को लागू किया।
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
  • यह एक सामूहिक रक्षा प्रणाली है, जहाँ सदस्य देश बाहरी हमले की स्थिति में एक-दूसरे की रक्षा करने के लिए सहमत होते हैं।
    वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद 5 में कहा गया है कि एक सहयोगी के खिलाफ़ हमला सभी के खिलाफ़ हमला माना जाता है, जो गठबंधन का मूल मंत्र है और आपसी रक्षा का वादा सुनिश्चित करता है।

चिंताएं और कार्रवाई का आह्वान 

  • उपर्युक्त रिपोर्ट में चिंता जताई गई है कि नाटो के सैन्य व्यय से हथियार कम्पनियों को लाभ हो रहा है, जबकि जलवायु संकट और भी बदतर हो रहा है।
  • यह रिपोर्ट जलवायु निवेश की ओर संसाधनों को पुनर्निर्देशित करने के लिए सैन्य खर्च में वैश्विक कटौती पर जोर देता है तथा सतत भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है।

Also Read:

उच्चतम न्यायालय ने सीआईसी के पीठ गठित करने के अधिकार को बरकरार रखा

Shares: