संदर्भ :

भारत ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास इंद्र (INDRA) 2025 के 14वें संस्करण की मेजबानी की। 

अन्य संबंधित जानकारी    

इस अभ्यास में समुद्री खतरों का सामना करने की दिशा में अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन की गई गतिविधियों एवं व्यवस्थित अभ्यासों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी।

यह अभ्यास 28 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक 2 चरणों में आयोजित किया गया:

चेन्नई में हार्बर चरण-इसके अंतर्गत अत्याधुनिक समुद्री अभ्यास और लाइव हथियार फायरिंग का प्रदर्शन किया गया।

  • इस चरण में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके बाद विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श (SMEEs), एक-दूसरे के जहाज़ों का दौरा, खेल प्रतियोगिताएँ आदि आयोजित की गईं।  

अभ्यास का समुद्री चरण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, लाइव हथियार फायरिंग, वायु रोधी ऑपरेशन, समुद्र में आपूर्ति, हेलीकॉप्टर क्रॉस-डेक लैंडिंग और समुद्री सवारों के आदान-प्रदान सहित उन्नत नौसैनिक अभ्यास किए  गए।

रूसी जहाज पेचंगा, रेज्की(Rezkiy) और अलदार त्सिडेंझापोव(Aldar Tsydenzhapov) ने भारतीय युद्धपोतों राणा, कुथार और समुद्री गश्ती विमान P8l के साथ अभ्यास में भाग लिया ।

अभ्यास INDRA के बारें में यह द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास पहली बार 2003 में आयोजित किया गया था।

  • यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा में भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को रेखांकित करता है।
  • यह अभ्यास साझा खतरों और चिंताओं का सामना करने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता को सुदृढ़ करता है।

 भारत और रूस के बीच महत्वपूर्ण अभ्यास

  • INDRA नौसेना (समुद्र): यह इन्द्र श्रृंखला का नौसैनिक अभ्यास है।
  • INDRA (थल): यह इन्द्र श्रृंखला का थल सैन्य अभ्यास है।
  • AVIA INDRA अभ्यास: भारतीय वायु सेना (IAF) और रूसी संघ एयरोस्पेस फोर्स (RFASF) के बीच वायु सेना स्तर का द्विवार्षिक अभ्यास है।  
  • त्रि-सेवा अभ्यास: INDRA श्रृंखला में संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास(जल,थल,वायु) भी शामिल हैं।

भारत और रूस रक्षा सहयोग:

  • रक्षा सहयोग भारत-रूस संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे 2010 में सामरिक साझेदारी से उन्नत करके विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी बना दिया गया था।
  • सैन्य तकनीकी सहयोग के सभी मुद्दों की देखरेख के लिए, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अध्यक्षता में भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (IRIGC-MTC) के तहत एक संस्थागत संरचना बनाई गई है।
  • कार्य समूह भारत-रूस रक्षा सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है और यह मौजूदा सैन्य संबंधों का आकलन करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • रूस भी उन विशेष देशों के समूह में शामिल है जिनके साथ भारत की 2+2 वार्ता होती है, जिसमें दोनों पक्षों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भाग लेते हैं।
Shares: