संदर्भ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या मास्टर प्लान 2031 की समीक्षा के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया कि शहर के विकास में भव्यता, आध्यात्मिकता और आधुनिकता के बीच एक आदर्श संतुलन होना चाहिए।
- अयोध्या विज़न 2047 के तहत, शहर को एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र, ज्ञान और उत्सवों के शहर तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित एक हरित, सौर ऊर्जा संचालित शहर के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
अयोध्या मास्टर प्लान 2031:
- उद्देश्य: न केवल धार्मिक पर्यटन, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पवित्रता और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखते हुए आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उन्नति के लिए एक आदर्श शहर के रूप में अयोध्या का विकास।
- ज़ोनिंग और भूमि उपयोग: संतुलित भूमि उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, अयोध्या विकास क्षेत्र को 18 ज़ोन में विभाजित किया गया है।
- 23.94 लाख की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर, भूमि उपयोग आवंटन में शामिल हैं:
- ज़ोनिंग और भूमि उपयोग: संतुलित भूमि उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, अयोध्या विकास क्षेत्र को 18 ज़ोन में विभाजित किया गया है।

- बुनियादी ढाँचा योजनाएँ: अयोध्या की जनसंख्या, जो वर्तमान में लगभग 11 लाख है, वर्ष 2031 तक 24 लाख और वर्ष 2047 तक 35 लाख तक पहुँचने का अनुमान है।
- तदनुसार, मास्टर प्लान में नई टाउनशिप, एक भव्य प्रवेश द्वार, बहु-स्तरीय पार्किंग, प्रमुख सड़कें, एक हवाई अड्डा, एक मंदिर संग्रहालय, एक सौर संयंत्र, होटल और अन्य आधुनिक सुविधाओं की परिकल्पना की गई है।
- अयोध्या विकास क्षेत्र में कम से कम 159 निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें ₹8,594 करोड़ का अनुमानित निवेश शामिल है।
- क्षेत्रीय परिवहन संपर्क को सुदृढ़ बनाना: लखनऊ, प्रयागराज, गोंडा और अंबेडकर नगर जाने वाले मार्गों पर बस तथा ट्रक टर्मिनलों सहित पार्किंग सुविधाओं का विकास।
- धार्मिक परियोजनाओं के साथ औद्योगिक विकास का सामंजस्य: 14-कोसी परिक्रमा मार्ग पर मिश्रित उपयोग, औद्योगिक विकास और गतिविधियों के लिए भूमि आवंटन में विस्तार।
- पर्यावरणीय स्थिरता: सरयू नदी के तटों और आसपास के हरित क्षेत्रों के लिए सख्त सुरक्षा उपायों के साथ-साथ इन क्षेत्रों में नवाचार और स्वदेशी मॉडलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रभावी सीवेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर।
- अयोध्या को एक हरित और सौर ऊर्जा आधारित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली एक टाउनशिप शामिल होगी।
