संदर्भ:

भारतीय वायु सेना 12 जुलाई से 02 अगस्त, 2024 तक ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित पिच ब्लैक अभ्यास में भाग ले रही है।

अन्य संबंधित जानकारी

  • विषय विशेषज्ञों सहित 150 से अधिक उच्च कुशल वायु योद्धा से लैस भारतीय वायुसेना डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर पहुंची।
  • भारतीय वायु सेना की टुकड़ी शक्तिशाली सुखोई-30 MKI ,बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ C-17 ग्लोबमास्टर और IL-78 वायु से वायु में ईंधन भरने वाले विमानों का संचालन करेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया के डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस इस द्विवार्षिक, बहुराष्ट्रीय अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।
  • यह आयोजन सबसे बड़े आयोजनों में से एक है जिसमें 20 देश भाग ले रहे हैं, जिनमें 140 से अधिक विमान और 4400 सैन्यकर्मी शामिल हैं।

अभ्यास पिच ब्लैक

  • ‘पिच ब्लैक’ नाम बड़े, कम आबादी वाले क्षेत्रों में रात के समय उड़ान भरने पर जोर देने के कारण लिया गया था।
  • यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों की सुदूर क्षेत्रों मे तैनाती करने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एकीकृत संचालन का समर्थन करने तथा अत्यधिक चुनौतीपूर्ण वातावरण में मजबूत विमानन संगठन बनाने की क्षमता को मजबूत करता है।
  • भारतीय वायुसेना इससे पहले इस अभ्यास के वर्ष 2018 और वर्ष 2022 के आयोजनों में भाग ले चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के कुछ अन्य अभ्यास

  • ऑस्ट्राहिंद (AUSTRAHIND): वर्ष 2022 में शुरू हुआ वार्षिक सशस्त्र बल अभ्यास।
  • ऑसिन्डेक्स (AUSINDEX): वर्ष 2015 में शुरू हुआ एक द्विवार्षिक समुद्री अभ्यास।

Also Read:

रोजवुड (शीशम) प्रजातियों के संरक्षण हेतु CITES के दिशानिर्देश

Shares: