संबंधित पाठ्यक्रम: 

सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2: महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, एजेंसियां और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश|

संदर्भ: 

हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 जारी किया गया, जिसमें भारत के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है| गौरतलब है कि यह पिछले वर्ष 85वें स्थान से इस वर्ष 77वें स्थान पर आ गया है।

मुख्य निष्कर्ष

  • नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे प्रभावशाली है क्योंकि यह 227 स्थानों में से 193 में वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।
  • नवीनतम अपडेट में सऊदी अरब ने सबसे अधिक लाभ दर्ज किया है क्योंकि इसने अपने पासपोर्ट में जनवरी से अब तक चार नए वीज़ा-मुक्त गंतव्य जोड़े हैं और अब यह 91 देशों तक वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान कर रहा है। 
  • सूचकांक में सबसे निचले पायदान (99वें स्थान) पर अफ़ग़ानिस्तान है जोकि केवल 25 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है। वर्ष की शुरुआत की तुलना में इसमें एक गंतव्य की कमी आई है।
  • 27 देशों तक पहुँच के साथ सीरिया 98वें स्थान पर है, और केवल 30 गंतव्यों तक पहुँच के साथ इराक 97वें स्थान पर है।
  • इससे दुनिया के सबसे प्रभावशाली और सबसे कमज़ोर पासपोर्ट के बीच 168 गंतव्यों का एक बड़ा अंतर है, जो वैश्विक यात्रा स्वतंत्रता में व्यापक असमानता को रेखांकित करता है।

भारत:

  • भारत ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली पासपोर्ट की रैंकिंग में अब तक का सबसे अधिक सुधार दर्ज किया है।
  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक के नवीनतम तिमाही अपडेट में, भारत का स्थान पिछले वर्ष 85 से सुधारकर 77वाँ हो गया है।
  • भारतीय पासपोर्ट धारक अब वीजा-मुक्त या आगमन पर वीजा के साथ जिन स्थानों पर जा सकते हैं उनकी संख्या 57 से थोड़ी बढ़कर 59 हो गई है।
  • फिलीपींस और श्रीलंका दो ऐसे देश हैं जिन्हें वीजा-मुक्त गंतव्यों की सूची में शामिल किया गया है।

एशिया: 

  • हेनले सूचकांक में शीर्ष स्थान पर एशियाई राष्ट्रों का दबदबा है: सिंगापुर समग्र रैंकिंग में पहले स्थान पर है, जो 193 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।
  • जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, दोनों 190 देशों तक वीजा -मुक्त पहुँच प्रदान करते हैं।
  • चीन 2015 के बाद से 34 स्थानों बढ़त हासिल कर 94वें से 60वें स्थान पर पहुँच गया है, हालाँकि अभी भी यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में वीज़ा-मुक्त पहुँच नहीं है।
  • मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय एशियाई पर्यटन स्थल वीज़ा-मुक्त प्रवेश प्रदान करने वाले देशों में शामिल हैं, जबकि मकाऊ और म्यांमार आगमन पर वीज़ा (visa-on-arrival) प्रदान करते हैं।
  • फिलीपींस और श्रीलंका दो ऐसे देश हैं जिन्हें वीज़ा-मुक्त गंतव्यों की सूची में जोड़ा गया है।

यूरोपीय राष्ट्र: 

  • सात यूरोपीय देश – डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन 189 गंतव्यों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, हंगरी, माल्टा और पोलैंड संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं, जबकि कनाडा, एस्टोनिया और संयुक्त अरब अमीरात 8वें स्थान पर हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के संदर्भ में: 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे पारंपरिक रूप से प्रभावशाली पासपोर्टों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है: ब्रिटेन 5वें स्थान से 6वें स्थान पर आ गया है, जो 186 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।
  • अमेरिकी पासपोर्ट 9वें स्थान से गिरकर 10वें स्थान पर आ गया है, जो 182 गंतव्यों तक प्रवेश की सुविधा प्रदान करता है।
  • ये दोनों देश पहले भी सूचकांक में शीर्ष स्थान पर रह चुके हैं (2015 में ब्रिटेन और 2014 में अमेरिका) लेकिन अन्य देशों द्वारा अपने द्विपक्षीय समझौतों और यात्रा विशेषाधिकारों में वृद्धि करने के कारण इनका प्रभाव कम होता जा रहा है।

हेनले पासपोर्ट सूचकांक

  • यह सूचकांक लंदन स्थित ग्लोबल सिटिज़नशिप एंड रेजिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा तैयार किया गया है। हेनले पासपोर्ट सूचकांक पासपोर्ट की एक विश्व स्तरीय प्रतिष्ठित रैंकिंग है।
  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक 199 देशों को उन गंतव्यों की संख्या के आधार पर रैंक देता है कि उनके पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीज़ा के कितने देशों की यात्रा कर सकते हैं।
  • यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों का उपयोग करके संकलित किया जाता है और इसे तिमाही आधार पर अपडेट किया जाता है।

स्रोत: Indian Express

https://indianexpress.com/article/india/henley-passport-index-2025-top-10-strongest-passports-global-indian-rank-10144733/ https://www.livemint.com/news/world/henley-passport-index-list-of-59-countries-where-indians-can-travel-visa-free-check-the-2-new-destinations-here-11753248010284.html 

Shares: