संदर्भ      

हाल ही में, स्पेन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance-ISA) का 99 वाँ सदस्य बना है।

अन्य संबंधित जानकारी       

  • भारत में स्पेन के राजदूत ने डिपॉजिटरी के प्रमुख (Head of Depository), संयुक्त सचिव (ईडी और एमईआर), विदेश मंत्रालय (MEA) के बीच बैठक के दौरान स्पेन की ओर से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के अनुसमर्थन वाला दस्तावेज भारत को सौंपा।
  • वर्तमान में, 116 देश अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते के हस्ताक्षरकर्ता हैं, जिनमें से 94 देशों ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनने के लिए अनुसमर्थन संबंधी आवश्यक दस्तावेज सौपा हैं।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में     

  • भारत और फ्रांस ने वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) के कॉप (COP)21 के दौरान संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को लॉन्च किया था। इसका मुख्यालय भारत के हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में है।
  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का लक्ष्य सौर ऊर्जा के तेजी से और व्यापक स्तर पर उपयोग के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के क्रियान्वयन में योगदान करना है।
  • आईएसए सबसे कम विकसित देशों (LDCs) और छोटे द्वीप विकासशील देशों (SIDS) के रूप में वर्गीकृत देशों में प्रभाव देने पर विशेष ध्यान देने के साथ, सदस्य देशों को निम्न कार्बन विकास प्रक्षेप पथ विकसित करने में मदद करने के लिए सूर्य द्वारा संचालित किफायती और परिवर्तनकारी ऊर्जा समाधान विकसित करने और तैनात करने का प्रयास करता है।
  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन अपनी ‘Towards 1000’ की रणनीति के अनुरूप कार्य करता है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा समाधानों में 1,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाना है। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का उपयोग करके 1,000 मिलियन लोगों तक ऊर्जा पहुँच प्रदान करना और इसके परिणामस्वरूप 1,000 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना करना है।

Also Read:

पिचबुक की शीर्ष 50 स्टार्टअप शहरों की रैंकिंग

Shares: