समाचार में रहे प्रमुख शब्द
बैज इंजीनियरिंग
- बैज इंजीनियरिंग से तात्पर्य विभिन्न कार निर्माताओं द्वारा एक प्लेटफॉर्म या संपूर्ण वाहन को साझा करने से है। इसमें कम से कम किसी एक को नए मॉडल को बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन या इंजीनियर करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- उदाहरण: भारत में, हिंदुस्तान मोटर्स का एम्बेसडर संभवतः सबसे पहला सफल बैज-इंजीनियर उत्पाद था। इसका विनिर्माण वर्ष 1957 से वर्ष 2014 तक हुआ। मूलतः, पुरानी एम्बेसडर एक री-बैज्ड सीरीज III मॉरिस ऑक्सफोर्ड थी।
- हाल के उदाहरण में, टोयोटा (Toyota) और मारुति सुजुकी का सहयोग शामिल है। इसके परिणामस्वरूप ग्लैंजा और बलेनो, विटारा और हाइडर जैसी जुड़वाँ (प्रतरूप) कारें बनाई गईहैं।
प्लैनेट परेड
- यह एक प्राकृतिक घटना है, जो तब घटित होती है जब हमारे सौरमंडल में ग्रह अपेक्षाकृत सीधी रेखा में संरेखित होते हैं। हमारे दृष्टिकोण से कम से कम पृथ्वी पर तो ऐसा ही है।
- 2025 के शुरुआती महीनों में शुक्र, बृहस्पति, शनि और मंगल ग्रह रात के आकाश में एक शानदार प्रदर्शन के लिए संरेखित हुए तथा रात में दिखाई दिए।
पैराक्वेट
- हाल ही में, तिरुवनंतपुरम की एक न्यायालय ने 24 वर्षीय एक महिला को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। इसमें न्यायालय ने उसे वर्ष 2022 में अपने प्रेमी को पैराक्वाट नामक रासायनिक शाकनाशी जहर देने का दोषी पाया गया।
- इसे पैराक्वेट डाइक्लोराइड या मिथाइल वायोलोजेन के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले शाकनाशीओं (खरपतवारनाशकों) में से एक है, जिसका उपयोग मुख्यतः खरपतवारों की वृद्धि को नियंत्रित करने और कटाई से पहले कपास जैसी फसलों को शुष्क बनाने हेतु किया जाता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पैराक्वेट को दूसरे श्रेणी (मध्यम रूप से खतरनाक और मध्यम रूप से चिड़चिड़ा) रसायन के रूप में वर्गीकृत किया है।
- इसकी ज़हरीली विषाक्तता के कारण चीन और यूरोपीय संघ सहित 70 से ज़्यादा देशों में इसकी बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लगा है। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत जैसे देशों में अभी भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
सुजेट्रिगिन
- संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक नए प्रकार के गैर-ओपिओइड दर्द निवारक, सुजेट्रिगिन (Suzetrigine) को मंजूरी दे दी है।
- सुजेट्रिगिन (Suzetrigine) को जर्नवक्स ब्रांड नाम के तहत बेचा जाएगा और इसका निर्माण अमेरिका स्थित कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स (Vertex Pharmaceuticals) द्वारा किया जाएगा।
- ओपिओइड दवाओं का एक वर्ग है जो “अफीम के पौधे में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थों से प्राप्त या उनकी प्रतिकृति करता हैं”। कुछ सामान्य ओपिओइड में ऑक्सीकोडोन, मॉर्फिन, कोडीन, हेरोइन और फेंटेनाइल शामिल हैं।
- मुख्यतः, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर लिखे ओपिओइड का इस्तेमाल दर्द से राहत के लिए किया जाता है। मस्तिष्क में दर्द की अनुभूति को अवसन्न करने वाले ओपिओइड के विपरीत, सुजेट्रिगिन मस्तिष्क तक पहुँचने से पहले दर्द संकेतों को लक्षित करने का काम करता है।
बॉडी मास इंडेक्स (BMI)
- हाल ही में, लैंसेट (लंदन स्थित चिकित्सा पत्रिका) ने मोटापे के निदान के लिए एक नई परिभाषा और विधि प्रस्तावित की है, जो वैश्विक स्तर पर मानक के रूप में प्रयोग होने वाले बॉडी
मास इंडेक्स (BMI) के लिए एक साधारण निर्धारित स्तर के मार्क से अधिक है।
- BMI एक मानवशास्त्रीय सूचकांक है, जो वयस्कों में ऊँचाई/वजन विशेषताओं और उन्हें समूहों में श्रेणीबद्ध (वर्गीकृत) करता है।
- BMI की गणना वजन (किलोग्राम में) को ऊँचाई (वर्ग मीटर में) से विभाजित करके की जाती है।
- BMI वैश्विक स्तर पर मोटापे के निदान के लिए मानक है, जो है:
- कम वजन: 18.5 से कम BMI
- सामान्य: 18.5 से 24.9 के बीच का BMI
- अधिक वजन: 25 से 29.9 के बीच का BMI
- मोटापा: 30 से अधिक BMI
बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस
- महाराष्ट्र के पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पीड़ित 60 वर्षीय व्यक्ति में बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस (BBE) संबंधी एक दुर्लभ मामला पाया गया। इसके बाद हृदयाघात के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
- यह परिधीय और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का एक दुर्लभ, स्वप्रतिरक्षी रोग है और इसे अन्य प्रतिरक्षा-मध्यस्थ पॉलीन्यूरोपैथीज, जैसे कि गिलियन-बार्रे सिंड्रोम (GBS) और मिलर फिशर सिंड्रोम (MFS) का एक प्रकार माना जाता है।
- BBE पारंपरिक रूप से गतिविभ्रम (अटैक्सिया), मस्तिष्क विकृति (एन्सेफैलोपैथी) और ऑप्थाल्मोप्लेजिया के तीव्र त्रिक के रूप में प्रस्तुत होता है, जो सामान्यतः संक्रमण के बाद होता है।