संदर्भ   

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस का समारोह मनाने के लिए नई दिल्ली में ‘रन फॉर सन’ मैराथन का आयोजन किया।

अन्य संबंधित जानकारी 

  • 3 मई, 2024 को भारत अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को मनाने के लिए में वैश्विक समुदाय के साथ सम्मिलित हुआ।
  • उपर्युक्त दिवस का उद्देश्य एक स्वच्छ और स्वस्थ गृह बनाने में सौर ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका को संरेखित करना है।
  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस मैराथन का आयोजन किया।                                                                                                            

‘रन फॉर सन’ मैराथन में 3 और 5 किमी की दौड़ शामिल है। 

अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस समारोह में सोलर स्टॉप्स को भी प्रदर्शित किया गया – यह ऐसे कियोस्क होते हैं, जिसमें सौर ऊर्जा के महत्व को दर्शाते हुए विविध तत्व प्रदर्शित किये जाते हैं।

  • दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, वडोदरा, गुवाहाटी, वाराणसी और चेन्नई के प्रमुख मॉल में सौर स्टॉप स्थापित किए गए हैं।

मंत्रालय ने कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से सौर ऊर्जा का जश्न मनाने हेतु एक अखिल भारतीय अंतरा-विद्यालय (इंट्रा-स्कूल) सौर कला प्रतियोगिता “सोलार्ट” की भी घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस

  • यह सूर्य के सम्मान हेतु एक विशेष अवसर है, जिसे प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है।
  • अमेरिकी पर्यावरणविद् और सौर ऊर्जा समर्थक डेनिस हेस ने सूर्य दिवस का प्रस्ताव रखा।
  • उन्हें 22 अप्रैल, 1970 को आयोजित प्रथम पृथ्वी दिवस के उद्घाटन आयोजन के लिए जाना जाता है।
  • वर्ष 1978 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने सौर ऊर्जा को एक व्यवहार्य और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोत के रूप में बढ़ावा देने हेतु औपचारिक रूप से सूर्य दिवस को मनाने की घोषणा की।
  • वर्ष 1994 में, इस उत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हुआ।

मैराथन का महत्व

  • इसे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ सभी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य को बढ़ावा देने में सौर ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
  • यह सौर ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए राष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है।

Also Read :

नवीकरणीय ऊर्जा की भारत के विद्युत उत्पादन में 71% हिस्सेदारी

Shares: