संबंधित पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन-2: भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह तथा करार।

संदर्भ: प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर  सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भारत की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान भारत और सेशेल्स ने व्यापक संयुक्त विजन ‘SESEL’ (सस्टेनेबिलिटी, इकॉनोमिक ग्रोथ एंड सिक्योरिटी थ्रू एनहांस्ड लिंकेज) अपनाया।

अन्य संबंधित जानकारी

  • यह यात्रा सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष और भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई।
  • SESEL, सेशेल्स को भारत के महासागर (MAHASAGAR-क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) विजन के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करता है।

यात्रा के मुख्य बिंदु

  • विशेष आर्थिक पैकेज (175 मिलियन अमेरिकी डॉलर): भारत ने सेशेल्स की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप 125 मिलियन डॉलर की रुपया-मूल्यवर्ग की ऋण व्यवस्था और 50 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता की घोषणा की।
    • यह पैकेज सार्वजनिक आवास, गतिशीलता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा में परियोजनाओं में सहायता करेगा।
  • SESEL संयुक्त विजन: दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के अगले चरण के लिए एक रणनीतिक रूपरेखा प्रदान करते हुए स्थिरता, व्यापार, आर्थिक विकास और सुरक्षा में सहयोग के विस्तार हेतु एक दीर्घकालिक विजन दस्तावेज अपनाया।
  • रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग: समुद्री सुरक्षा की पुष्टि संबंधों के मूल स्तंभ के रूप में की गई।
  • भारत समुद्री डकैती, अवैध शिकार और अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों का मुकाबला करने के लिए विशेषज्ञता साझा करने हेतु प्रतिबद्ध है।
  • कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (CSC): सेशेल्स का ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वागत किया गया और इससे हिंद महासागर में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग सुदृढ़ होगा।
  • समझौते और समझौता ज्ञापन (MoUs): इनविषयों पर सात समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए:
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्माकोपिया सहयोग
  • राष्ट्रीय प्राधिकरणों के बीच मौसम विज्ञान संबंधी सहयोग
  • डिजिटल परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना
  • महासागर अवलोकन और समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान
  • सेशेल्स के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण
  • सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम
  • खाद्य सामग्री की खरीद
  • अक्षय ऊर्जा और जलवायु सहयोग: दोनों देश अक्षय ऊर्जा और जलवायु लचीलेपन तथा टिकाऊ समाधानों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जो द्वीप राष्ट्रों की साझा चिंताओं को दर्शाता है।
  • उच्च-स्तरीय प्रतीकात्मकता: भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति हर्मिनी का स्वागत किया और उनके सम्मान में एक राजकीय भोज रखा। राष्ट्रपति हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंध

Sources:
The Hindu
Indian Express
Mea
PIB
Hcisevchelles

Shares: