संदर्भ: 

पिचबुक (Pitch Book) की वर्ष 2024 की रैंकिंग में शीर्ष 50 स्टार्टअप शहरों में तीन भारतीय शहरों ने अपनी जगह बनाई हैं।

अन्य संबंधित जानकारी

  • स्टार्टअप गतिविधि में यह उछाल, जो वैश्विक स्तर पर कंपनियों द्वारा प्राप्त कई बिलियन डॉलर के मूल्यांकन में स्पष्ट है, पिचबुक की 2024 रैंकिंग में परिलक्षित होता है।
  • पिचबुक की 2024 रैंकिंग में विश्व के अग्रणी स्टार्टअप इकोसिस्टम को शामिल किया जाता है। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि भारत के तीन शहर – मुंबई (32 वाँ), बेंगलुरु (34 वाँ) और गुरुग्राम (48 वाँ) – शीर्ष 50 में स्थान प्राप्त किया, जो देश के बढ़ते स्टार्टअप परिदृश्य को दर्शाते है।
  • यह उपलब्धि ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब अमेरिका 20 शहरों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर है, जबकि चीन 10 शहरों के साथ दूसरे स्थान पर है। 
  • जोखिम पूँजी अर्थात, वेंचर कैपिटल (VP) निवेश गतिविधि पर आधारित पिचबुक रैंकिंग, वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप हब के विकास और संवृद्धि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।   

पिचबुक के बारे में

  • इसकी स्थापना वर्ष 2007 में जॉन गैबर्ट (John Gabbert) द्वारा आँकड़ा, अनुसंधान और साधन (टूल) के माध्यम से वैश्विक निजी पूँजी बाजारों में पारदर्शिता प्रदान करने की दृष्टि से की गई थी।
  • यह लंदन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल में कार्यालयों के माध्यम से एक वित्तीय डेटा (Financial Data) और सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में काम करती है।
  • मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका।

इस सूची में शामिल शीर्ष 5 शहर 

क्र. सं.शहरदेशविकास स्कोर
1सैन फ्रांसिस्कोसंयुक्त राज्य अमेरिका89.50
2न्यूयॉर्कसंयुक्त राज्य अमेरिका76.00
3बीजिंगचीन75.60
4शंघाईचीन72.90
5लॉस एंजिल्ससंयुक्त राज्य अमेरिका71.40

रिपोर्ट में रैंकिंग हेतु इस्तेमाल पद्धति 

  • यह फ्रेमवर्क पिचबुक प्लेटफॉर्म को उपलब्ध स्वामित्व डेटा बिंदुओं का उपयोग करके वेंचर कैपिटल पारिस्थितिकी तंत्र के आकार, परिपक्वता और विकास दर का आकलन करके विकास और वृद्धि के लिए एक स्कोरिंग प्रणाली प्रदान करता है।
  • विकास स्कोर को दो मानदंडों अर्थात, आकार और परिपक्वता के माध्यम से निकाल जाता है।
  • संवृद्धि (ग्रोथ) स्कोर गत छह वर्षों में जोखिम पूँजी अर्थात, वेंचर कैपिटल के लेन-देन, निकासी और धन प्राप्त करने वाली गतिविधि के संबंध में अल्प, मध्यम और दीर्घकालिक संवृद्धि दर को प्रदर्शित करता है।

Also Read:

स्पेन आईएसए 99 वाँ सदस्य बना

Shares: