संदर्भ :
गुइलेन बैरे सिंड्रोम के बढ़ते मामलों के बीच, महाराष्ट्र में इस सिंड्रोम से पीड़ित एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
अन्य संबंधित जानकारी
- मृतक में सर्दी, खाँसी के लक्षण थे तथा उसे साँस लेने में कठिनाई हो रही थी।
- पुणे में GBS के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है, जिनमें 68 पुरुष और 33 महिलाएँ शामिल हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए महाराष्ट्र के पुणे में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम तैनात की है।
गुइलेन बैरे सिंड्रोम (GBS)

- यह एक दुर्लभ तंत्रिका संबंधी विकार है, जिसमें किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली परिधीय तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इसके परिणामस्वरूप मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जो पक्षाघात का कारण बन सकती हैं।
- यह सिंड्रोम उन तंत्रिकाओं को प्रभावित कर सकता है जो मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करती हैं तथा जो दर्द, तापमान और स्पर्श संवेदनाओं को संचारित करती हैं।
- इससे मांसपेशियों में कमज़ोरी, पैरों और/या बाहों में संवेदना का नुकसान और निगलने या सांस लेने में समस्या हो सकती है।
- यह एक दुर्लभ स्थिति (अनुमानित मामले प्रति 100,000 जनसंख्या में 1/2 है) है। हालाँकि यह वयस्कों और पुरुषों में अधिक सामान्य है, लेकिन यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रभावित करने में सक्षम है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया से संक्रमण, जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस (मतली, उल्टी और दस्त के लक्षणों सहित) का कारण बनता है, GBS के लिए सबसे आम जोखिम कारकों में से एक है।
लक्षण
- कमजोरी या सिहरन की अनुभूति आमतौर पर पैरों से शुरू होती है और हाथों और चेहरे तक फैल सकती है।
- गंभीर मामलों में बोलने, निगलने या चबाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- आँख की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं तथा देखने में कठिनाई हो सकती है।
- समन्वय और असंतुलनता संबंधी समस्याएँ देखने को मिल सकती है।
- असामान्य हृदय गति या रक्तचाप का अनुभव हो सकता है।
- पाचन और/या मूत्राशय पर नियंत्रण की समस्या।
निदान
- कटि वेध (lumbar puncture) या इलेक्ट्रोमायोग्राफी (EMG) की सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा उपचार इसके लक्षणों पर आधारित होता है।
- तंत्रिका चालन वेग (NCV) की जाँच: इसका प्रयोग तंत्रिका की संकेत क्षमता को मापने के लिए किया जाता है। GBS में माइलिन म्यान नष्ट हो जाता है, जो क्षतिग्रस्त तंत्रिकाओं के साथ संचारित होने वाले संकेतों को धीमा कर देता है।
- प्रमस्तिष्कमेरु द्रव विश्लेषण (Cerebrospinal Fluid Analysis): GBS से पीड़ित लोगों के मस्तिष्कमेरु द्रव में अधिक प्रोटीन और कम प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं।
GBS का उपचार
- वर्तमान में, GBS का कोई उपचार विधि उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, कुछ उपचार इसकी गंभीरता को कम कर सकते हैं और ठीक होने में लगने वाले समय को कम कर सकते हैं।