
कृषि में चल रही प्रमुख अनुसंधान परियोजनाएं:
- कालानमक चावल सुधार: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ANDUAT), अयोध्या के सहयोग से विकिरण-प्रेरित उत्परिवर्तन प्रजनन का उपयोग करके स्थानीय सुगंधित चावल ‘काला नमक’ की उत्पादकता में सुधार करने में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।
- छह कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs) सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर I एवं II और बलरामपुर काला नमक चावल सुधार से संबंधित अनुसंधान और विकास (R&D) कार्यों में संलग्न हैं। इससे उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।
- विकिरण-प्रेरित गेहूं और भिंडी सुधार कार्यक्रम: यह रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU), झाँसी और आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ANDUAT), अयोध्या के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
- भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR), कानपुर, मसूर (lentil) में रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विकिरण-प्रेरित उत्परिवर्तन पर कार्य कर रहा है।

