
- भारत के IT निर्यात में उत्तर प्रदेश के योगदान को बढ़ाने और राज्य के प्रौद्योगिकी-संचालित विकास मॉडल को मजबूत करने के रोडमैप पर चर्चा की गई।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

- लक्ष्य: वर्ष 2030 तक भारत से IT निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी को मौजूदा 5% से बढ़ाकर 10% करना और इसे वर्ष 2035 तक 16% और वर्ष 2047 तक 20% तक ले जाना।
- उत्तर प्रदेश के IT निर्यात में वृद्धि: यह पिछले छह वर्षों में दोगुना हो गया है जो वर्ष 2018-19 में ₹20,099 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में ₹47,856 करोड़ हो गया है।
- यह 17% की CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) को दर्शाता है।
- क्षेत्रीय योगदान: नोएडा, राज्य का प्राथमिक IT हब बना हुआ है तथा लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी सहित टियर -2 शहर तेजी से नए निर्यात केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश की डिजिटल क्षमताओं के भौगोलिक प्रसार को मजबूत कर रहे हैं।

