संदर्भ 

हाल ही में, हमास ने तीन चरणीय युद्ध विराम पर सहमति व्यक्त की, लेकिन इजरायल ने कहा कि ये शर्तें कमजोर और इसलिए अस्वीकार्य है।

अन्य संबंधित जानकारी   

  • इजरायल की सेना ने गाजा के उस महत्वपूर्ण राफा सीमा क्रॉसिंग पर नियंत्रण स्थापित कर लिया, जो मिस्र और दक्षिणी गाजा के बीच के आवागमन का एकमात्र मार्ग है। 
  • यह कदम फिलीस्तीन के उग्रवादी समूह हमास द्वारा तीन चरणीय युद्धविराम और कैदी-बंधक अदला-बदली पर सहमति जताने के एक दिन बाद उठाया गया।
  • हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया ने व्यापक वार्ता के बाद मिस्र और कतर के युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।

तीन चरणीय युद्धविराम प्रस्ताव पर एक नजर    

  • इस वार्ता में शामिल वार्ताकारों ने तीन चरणीय प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार की, जिसका प्रत्येक चरण 42 दिनों का होगा।
  • प्रथम चरण में, हमास इजरायल द्वारा अपनी जेलों से फिलिस्तीनियों को रिहा करने के बदले में 33 बंधकों को रिहा करेगा।
  • इसके पहले दिन से ही पर्याप्त मात्रा में मानवीय सहायता, राहत सामग्री और ईंधन के प्रवेश की अनुमति देनी होगी।
  • इसके अतिरिक्त, फिलीस्तीनियों को दक्षिणी से उत्तरी गाजा तक अप्रतिबंधित आवाजाही हेतु इजराइल गाजा से अपने सैनिकों को आंशिक रूप से वापस बुलाये।
  • द्वितीय चरण में गाजा में “स्थायी शांति” बहाल करने पर सहमति के साथ ही अधिकांश इजरायल के सैनिकों की पूर्ण वापसी शामिल थी।
  • इसके अतिरिक्त, हमास इजरायल के रिजर्व सैनिकों और कुछ सैनिकों को रिहा करेगा, जिसके बदले में इजरायल अपने जेल में बंद फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा। 
  • अंत में, तृतीय चरण में शवों का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा कतर, मिस्र और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में पुनर्निर्माण प्रयासों को शुरु किया जायेगा, जिसके परिणामस्वरूप अंततः गाजा पट्टी में नाकाबंदी को पूर्ण रूप से हटा ली जाएगी।

इजराइल के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के पीछे का कारण

  • इजरायल के आधिकारिक बयान के अनुसार, हमास द्वारा स्वीकृत युद्ध विराम प्रस्ताव इजरायल द्वारा मध्यस्थों के साथ की गई वार्ता से अलग है तथा इसमें इजरायल की माँगों के महत्वपूर्ण तत्वों को शामिल नहीं किया गया है। 
  • इजरायल के अनुसार, हमास की घोषणा इजरायल को समझौते से इनकार करने वाले पक्ष के रूप में चित्रित करने की एक रणनीति प्रतीत होती है।
  • इज़राइल ने कहा है कि बंधकों की वापसी और हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को खत्म करने के अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु, वह किसी भी स्थायी युद्धविराम को अस्वीकार कर देगा और बंधकों की अदला-बदली के लिए संघर्ष विराम के बाद अपें सैन्य अभियान को पुनः शुरू करेगा।

अगला कदम 

  • इजराइल एक स्वीकार्य समझौते की संभावना के लिए मध्यस्थों के साथ चर्चा करने हेतु कार्य-स्तरीय टीमें भेजने का आशय रखता है।

Also Read :

ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन

Shares: